कन्नौज में पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया:अफेयर का शक था, बच्चों को लेकर भागा; लव मैरिज की थी

0
कन्नौज में पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया:अफेयर का शक था, बच्चों को लेकर भागा; लव मैरिज की थी

कन्नौज में पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। आरोप है कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधा, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग भागकर आए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकलकर्मी अंदर पहुंचे तो महिला का कंकाल मिला। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव की है। मृतक की पहचान सोनम के रूप में हुई है। पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू बच्चों को लेकर फरार है। हादसे की 3 तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- जगतपुर के रहने वाले सुखबीर सिंह ने 11 साल पहले सोनम से लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 7 साल का और बेटी 5 साल की है। सुखबीर हरियाणा के हिसार में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। गांव वालों ने बताया कि 2 दिन पहले ही वह गांव आया था। तब उसे गांव के ही एक युवक से पत्नी के अफेयर का पता चला। उसे निगरानी रखनी शुरू की दी। एक दिन सुखबीर ने सोनम को रंगे हाथ पकड़ लिया था। तब वह मोबाइल पर उस युवक से बात कर रही थी। अगले 2 दिन तक घर में झगड़ा होता रहा। गुरुवार सुबह वह गुस्से में घर निकाला। आधे घंटे बाद बोतल में पेट्रोल लेकर आया। अंदर आग लगाने के बाद भाग गया। सुखबीर के चाचा जितेंद्र ने बताया कि मेरे भतीजे ने वारदात की है। फिर बच्चों को लेकर चला गया। उसकी पत्नी अंदर से चीख रही थी, चिल्ला रही थी, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई अंदर नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। हरियाणा में नौकरी के दौरान प्यार हुआ, फिर शादी की आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया- महिला को बांधकर उसके पति ने जला दिया। शुरुआती जांच में चरित्र पर शक होने की बात सामने आई है। 2 दिन पहले भी काफी विवाद हुआ था। इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की गई थी। पति मौके से फरार है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- हाथरस में पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत:घर में सो रहे थे, बेड पर मिले शव; बेटा शादी में बाहर गया था हाथरस में घर में भीषण आग लग गई। हादसे में सो रहे पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बेड पर दोनों की लाश मिली। हादसा बुधवार रात 2 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें