आजम को ED ने रातभर दिल्ली ऑफिस में रखा:पूछताछ की, आज गाजियाबाद कोर्ट में पेशी; संजय सिंह बोले- गजब गुंडागर्दी है

0
आजम को ED ने रातभर दिल्ली ऑफिस में रखा:पूछताछ की, आज गाजियाबाद कोर्ट में पेशी; संजय सिंह बोले- गजब गुंडागर्दी है

सपा नेता आजम खान को रामपुर जेल के बाहर से गिरफ्तार कर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम देर रात दिल्ली ले गई। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी मुख्यालय में पूछताछ की। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल मामले में ED आज आजम को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश करेगी। आजम, बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद शनिवार शाम सवा 7 बजे रामपुर जेल से बाहर आए थे। लेकिन, गेट से ही ED ने आजम को गिरफ्तार कर लिया। पहले जेल के बाहर अफसरों ने उनसे पूछताछ की, फिर अपने साथ ले गए। इससे पहले, ED और आजम के बीच जेल के बाहर काफी देर बहस हुई। आजम ने आसमान की तरफ हाथ उठाकर इशारा किया- अल्लाह सब देख रहा है। 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में आजम और अब्दुल्ला की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दी थी। ईडी के एक्शन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा- गजब की गुंडागर्दी है। हाईकोर्ट से मिली जमानत की कोई अहमियत नहीं है। सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा- ऐसी जुल्मी सरकार को हटा देना चाहिए। रामपुर जेल के बाहर चले ड्रामे का VIDEO देखिए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें