प्रयागराज में चिराग पासवान का युवाओं से सीधा संवाद ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं ने उठाए सवाल, चिराग ने सुनी समस्याएं
प्रयागराज। संगमनगरी प्रयागराज में रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे। परेड मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, हॉस्टल और अन्य मुद्दों से जुड़े सवाल और समस्याएं उनके सामने रखीं।
चिराग पासवान ने युवाओं की बात सुनी और उनके सवालों पर बातचीत की। उन्होंने युवाओं की समस्याओं और सुझावों को सीधे सामने आने के लिए संवाद के मंच की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांग भी उठाई। साथ ही प्रतियोगी छात्रों के लिए निजी हॉस्टल और गेस्ट हाउस के किराये तथा सुविधाओं को लेकर नियमन की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिला। चिराग पासवान की मौजूदगी और युवाओं के साथ सीधे संवाद को लेकर कार्यक्रम स्थल पर लोगों की नजरें टिकी रहीं। बारिश के बीच कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी की गई थीं। कार्यक्रम की तैयारी के लिए कई दिनो से महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला कुमारी और कार्यकर्ता लगे रहे हैं।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
