इंस्टाग्राम पर छात्रा की फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक बीए छात्रा की फोटो और वीडियो पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता अशोक कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने क्राइम नंबर 139/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के मुताबिक, छात्रा की तस्वीर और वीडियो को कुछ फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया, जिससे परिवार की सामाजिक छवि प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि गांव का ही संदीप यादव तमंचा लेकर घूमता है और जान से मारने की धमकी देता है तथा समझौते का दबाव बना रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि परिवार पिछले करीब तीन माह से घटना को लेकर परेशान है। पहले भी 14जुलाई को पीड़ित ने तहरीर थाना एयरपोर्ट में दी थी,वायरल फोटो और वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। दस्तावेज के अनुसार पुलिस ने दिनांक 23 सितम्बर 2026 को मामला दर्ज कर निरीक्षक वैभव सिंह को विवेचना सौंपी गई है। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, संबंधित आईडी और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
