कौशांबी: पत्नी पर ब्लैकमेल कर ₹65 हजार लेने का आरोप, चौकी पुलिस पर ₹12 हजार मांगने का दावा

0
Kaushambi voice

👉 रात में 15-20 लोगों के घर पहुंचने, गाली-गलौज और सामान ले जाने का आरोप; वीडियो-ऑडियो व CCTV फुटेज होने का दावा..

👉 सिंधिया चौकी पुलिस का कारनामा बना चर्चा का विषय  …
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी प्रेम प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेम प्रकाश का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पत्नी अनीता देवी कई बार बिना बताए घर से चली गई और विवाद करती रही। उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने अलग-अलग मौकों पर दबाव बनाकर करीब ₹65 हजार लिए हैं, जिसके ऑनलाइन भुगतान के प्रमाण उसके पास मौजूद हैं।
शिकायत के मुताबिक 31 अगस्त की रात करीब नौ बजे पत्नी के मायके पक्ष के करीब 15-20 लोग सात मोटरसाइकिलों से उसके घर पहुंचे, साथ में चौकी इंचार्ज पुलिस भी मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान प्रार्थी, उसकी मां और बहन के साथ गाली-गलौज की गई तथा करीब दो घंटे तक घर में उत्पात किया गया। पुलिस प्रेम प्रकाश को चौकी पकड़ ले गए। प्रेम प्रकाश का दावा है कि घटना की वीडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है।
प्रार्थी ने घर में घुसकर जेवरात समेत अन्य सामान ले जाने और बाद में घर में ताला लगाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में सिंधिया चौकी के दरोगा आलोक राज और सिपाही राजू विश्वकर्मा पर उसे छोड़ने के एवज में ₹12 हजार मांगने का आरोप लगाया गया है।
प्रेम प्रकाश के मुताबिक उसकी बहन सुनीता देवी, मां समेत करीब सात लोग रात में चौकी पहुंचे थे। उसका दावा है कि चौकी पर बुलाए जाने और परिजनों के पहुंचने से संबंधित CCTV फुटेज जो है, उसकी जांच से घटनाक्रम की पुष्टि हो सकती है।
शिकायतकर्ता ने एसपी से CCTV फुटेज सुरक्षित कराने, विवेचना में शामिल करने, पुलिसकर्मियों पर लगाए गए धन मांगने के आरोप की स्वतंत्र जांच तथा पत्नी और मायके पक्ष के लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें