राजपाल यादव के शाहजहांपुर वाले घर पर कुर्की का नोटिस:34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो नीलाम होगी, पत्नी-मां के नाम लिया था 16 करोड़ लोन

0
राजपाल यादव के शाहजहांपुर वाले घर पर कुर्की का नोटिस:34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो नीलाम होगी, पत्नी-मां के नाम लिया था 16 करोड़ लोन

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके पैतृक घर पर 16.61 करोड़ रुपए की कुर्की नोटिस चस्पा की है। बैंक ने चेतावनी दी है कि 34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो संपत्ति नीलाम की जाएगी। नीलामी की तारीख 9 सितंबर तय की गई है। हालांकि, कुछ देर बाद परिवार ने नोटिस हटा दिया। राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक की मुंबई शाखा से पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर 16 करोड़ 61 लाख रुपए का लोन लिया था। 27 दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि, अभी वह जेल से बाहर हैं। उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा- यह पुराना मामला है। बैंक से लोन चुकाने को लेकर बातचीत चल रही है। मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल संपत्ति की नीलामी जैसी स्थिति नहीं है। 2 साल पहले भी लगा था नोटिस सेंट्रल बैंक के प्रबंधक अनुज वर्मा ने बताया- शाहजहांपुर के पैतृक गांव कुंडरा स्थित भवन पर नोटिस लगाया गया है। बैंक ने करीब 2 साल पहले भी इसी मामले में नोटिस चस्पा किया था। तब राजपाल यादव और बैंक के बीच लोन चुकाने को लेकर सहमति बनी थी। 27 दिन पहले चेक बाउंस केस में मिली थी जेल ————————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत:माता-पिता, बेटा-बहू और 2 बच्चों की गई जान; बारिश में 100 साल पुराना मकान ढहा प्रतापगढ़ में लगातार बारिश से बुधवार देर रात 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा, छोटी बहू और उसके दोनों बच्चे हैं। रात में गर्मी और उमस थी। इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात 2 बजे अचानक घर की छत ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए। एक बेटा कमरे के किनारे सो रहा था। वह जैसे-तैसे मलबे से बाहर निकल आया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें