प्रतापगढ़ में परिवार के 6 लोगों की सोते वक्त मौत:मां-बाप, बेटा-बहू, 2 बच्चे; मकान ढहा, कई फीट मलबे में दबे…चीख तक नहीं पाए
प्रतापगढ़ में लगातार बारिश से 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा, छोटी बहू और उसके दोनों बच्चे हैं। 7 लोगों के परिवार में अब सिर्फ एक बेटा जिंदा बचा है। बुधवार रात गर्मी-उमस थी, इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे। रात 2 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक कमरे की छत ढह गई। किसी को संभलने या मदद के लिए चीखने तक का मौका नहीं मिला। पूरा परिवार कई फीट मलबे में दब गया। एक बेटा कमरे के किनारे सो रहा था। वह जैसे-तैसे मलबे से बाहर निकला। बाहर निकलकर चिल्लाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल को सूचना दी। दो घंटे तक रेस्क्यू चलाकर मलबे से पूरे परिवार को निकाला। अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मलबे में दम घुटने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), छोटा बेटा नितिन (25), बड़ी बहू माधुरी (23) और माधुरी के दो बेटे माधव (2) और अद्विक (10 माह) की मौत हो गई। बड़ा बेटे अमन (28) हादसे में बच पाया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में हुआ। पुश्तैनी मकान में रहता था परिवार, हाल में 75 लाख में जमीन बेची थी हादसे में परिवार के इन लोगों की मौत हुई- ‘आंख खुली तो सब मलबे में दबे थे, मैं जोर-जोर से चिल्लाया’ हादसे में बचे अमन श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर को बताया- रात करीब साढ़े 10 बजे सभी खाना खाकर सो गए थे। कमरे में मैं, मेरी पत्नी, दो छोटे बेटे, मम्मी, पापा और छोटा भाई थे। रात डेढ़ से 2 बजे के बीच अचानक तेज आवाज हुई। आंख खुली तो पूरा कमरा मलबे में बदल चुका था। मेरा शरीर भी मिट्टी में दबा था। किसी तरह बाहर निकला। देखा तो पूरा परिवार मलबे में दबा था। मैंने अकेले सभी को निकालने की कोशिश की, लेकिन मलबा बहुत ज्यादा था। मैं कुछ नहीं कर सका। इसके बाद मैं जोर-जोर से चिल्लाया। गांव वालों और परिवार के लोगों को बुलाया। लोग तुरंत पहुंचे। फिर पुलिस और फायर टीम की मदद से रेस्क्यू शुरू हुआ। पुलिसकर्मियों ने रॉड की मदद से घर की खिड़की तोड़ी और अंदर पहुंचे। एक-एक कर परिवार के लोगों को मलबे से बाहर निकाला। अब रेस्क्यू ऑपरेशन की 3 तस्वीरें देखिए खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
