परमिशनशुदा जमीन पर चारागाह का बोर्ड लगाने का आरोप, पीड़ित ने सफेदपोश नेताओं व एडीएम पर लगाए गंभीर आरोप
👉 परमिशनशुदा जमीन पर चारागाह का बोर्ड, पीड़ित ने लगाया कब्जे की साजिश का आरोप..
👉 डीएम कोर्ट से मिली थी विक्रय की अनुमति, अब उसी जमीन पर नगर पालिका का दावा..
👉 सफेदपोश नेताओं व एडीएम की कथित शह पर निर्माण का आरोप, सीएम से जांच की मांग..
कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम ओसा स्थित गाटा संख्या 64क की भूमि को लेकर नया विवाद सामने आया है। भूमि स्वामिनी शिखा सरोज उर्फ गुड़िया की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनकी निजी भूमि पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा चारागाह का बोर्ड लगवा दिया गया है, जबकि यह भूमि उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि वर्ष 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कार्यकाल में जिलाधिकारी न्यायालय से उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 98(1) के तहत उक्त भूमि को गैर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के पक्ष में विक्रय करने की विधिवत अनुमति भी प्रदान की गई थी। इसके बावजूद अब उसी भूमि पर नगर पालिका परिषद द्वारा चारागाह का बोर्ड लगाए जाने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित ग्रीस पासी ने आरोप लगाया कि कुछ सफेदपोश नेताओं और एक एडीएम की कथित शह पर इस भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अनुमति के बावजूद उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों व अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों की प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। इस प्रकरण को लेकर जब नगर पालिका परिषद मंझनपुर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने पर इनकार कर दिया । उन्होंने कहा इस मुद्दे पर हम कोई बात नहीं कर पाएंगे ,उच्च अधिकारियों से बात करो । वही एडीएम कौशांबी से जब उनके फोन पर बात कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने भी यही कह कर बात टाल दिया कि हम इस मुद्दे पर कोई बात नहीं कर पाएंगे।
अमरनाथ झा पत्रकार- 9415254415
