कौशांबी में 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण अभियान, FMD से बचाव के लिए विभाग की अपील

0
805f3d26-746e-4cf8-bd29-4b6a9fcdd859 (1)

कौशांबी। जनपद में पशुधन को मुंहपका एवं खुरपका (FMD) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक विशेष निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले भर में गोवंश एवं अन्य पात्र पशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पशु चिकित्सकों और विभागीय टीमों को गांव-गांव भेजा जाएगा। टीमें पशुपालकों के घर पहुंचकर पशुओं को मुंहपका-खुरपका (FMD) रोग से बचाव का टीका लगाएंगी, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि मुंहपका एवं खुरपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है, जिससे दूध उत्पादन में कमी, पशुओं की कमजोरी और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। समय पर टीकाकरण कराने से इस बीमारी की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे 22 जुलाई से शुरू होने वाले इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं और अपने सभी पात्र पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दौरान विभागीय टीमों का सहयोग करें, ताकि अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके और जिले का पशुधन संक्रामक रोगों से सुरक्षित रहे।

पशुपालन विभाग ने बताया कि यह अभियान जनपद के सभी विकास खंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण कर उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाना तथा पशुपालकों की आजीविका को सुरक्षित रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें