राजनीति से हटकर खेत में उतरीं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल, किसानों संग की धान की रोपाई

0
ytrgf

कोखराज गांव में कार्यक्रम के दौरान रोका काफिला, खेत में उतरकर किसानों से जाना खेती का हाल

कौशाम्बी। सिराथू विधानसभा क्षेत्र की विधायक पल्लवी पटेल इस बार राजनीतिक मंच से हटकर एक अलग ही अंदाज में नजर आईं। कोखराज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और सीधे धान के खेत में पहुंच गईं। वहां उन्होंने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की रोपाई की और खेती-किसानी के महत्व का संदेश दिया।

खेत में विधायक को अचानक देखकर ग्रामीणों और किसानों की भीड़ जुट गई। पल्लवी पटेल ने किसानों से खेती से जुड़ी समस्याओं और उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं भी धान की रोपाई कर किसानों के कठिन परिश्रम को नजदीक से समझने का प्रयास किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि,

“इस देश की असली पहचान किसान हैं। किसान अन्नदाता हैं और उनके बिना देश की तरक्की की कल्पना नहीं की जा सकती। किसानों का सम्मान और उनकी खुशहाली ही देश के विकास की आधारशिला है।”

खेत में उतरकर धान की रोपाई करते विधायक का यह अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए इसे किसानों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

📍 स्थान: कोखराज, कौशाम्बी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें