अकबरपुर के पास अज्ञात युवक मिला, अस्पताल ले जाते समय मौत
: अकबरपुर के पास अज्ञात युवक मिला, अस्पताल ले जाते समय मौत
: चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
वीओ: भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर के पास करीब 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए कर्वी मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। भरतकूप पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
जानकारी देने के लिए भरतकूप थाना पुलिस के मोबाइल नंबर 9454403215 एवं 9305101099 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।
