कई महिलाओं के बीच से किशोरी को ले गया राहुल, हत्या के बाद गांव में आक्रोश

0
wwevtar g tw4t

कौशाम्बी | पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र

कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी राहुल सरोज लंबे समय से किशोरी का पीछा करता था और उसे परेशान करता था। परिवार का कहना है कि सामाजिक बदनामी के डर से उन्होंने कभी पुलिस में शिकायत नहीं की, जिसका फायदा उठाकर आरोपी के हौसले लगातार बढ़ते गए।

परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम किशोरी खेत से पिपरमेंट की कटाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी राहुल उसे कई महिलाओं की मौजूदगी के बीच जबरन अपने साथ ले गया। देर रात तक किशोरी के घर न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बाद में उसका शव मिलने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में राहुल के पिता और भाई की भी भूमिका हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें