प्रयागराज: कॉलेज की व्यवस्था पर बड़े सवाल, मान्यता से लेकर लैब-फैकल्टी तक जांच की उठी मांग

0
Kaushambi voice

👉 फीस रसीद से उठा बवाल, K.P. कॉलेज की मान्यता और
नियमों पर सवाल..
👉.BCA मान्यता, लैब और फैकल्टी जांच की मांग, क्ॉलेज
संचालन पर उठे सवाल..
 “Manager Rebate” से बह़ा विवाद, सम्बद्द्ता नियमों के
पालन पर घिरा कॉलेज..
 फीस से लेकर Fire NOC तक जांच की मांग, K.P. कॉलेज
की व्यवस्थाएं स्वालो के घेरे में..

👉. फीस विवाद से खुलने लगे निजी कॉलेज संचालन के कई पहलू, सम्बद्धता नियमों के पालन पर भी सवाल ।

प्रयागराज। झलवा स्थित K.P. उच्च शिक्षा संस्थान में फीस रसीद को लेकर उठे विवाद के बाद अब मामला केवल शुल्क वसूली तक सीमित नहीं रह गया है। कॉलेज की सम्बद्धता, मान्यता, फैकल्टी, कंप्यूटर लैब, संस्थागत सुविधाओं और विश्वविद्यालयीय नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कॉलेज संचालन से जुड़े कई बिंदुओं पर जांच की मांग तेज हो गई है।
जानकारों के मुताबिक, किसी भी निजी डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होकर संचालन करने के लिए भूमि, भवन, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, लैब, लाइब्रेरी, छात्र सुविधाएं, प्रशासनिक समितियां और निर्धारित इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी अनिवार्य शर्तें पूरी करनी होती हैं। BCA जैसे तकनीकी स्वरूप वाले पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर लैब, पर्याप्त सिस्टम, इंटरनेट सुविधा और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता महत्वपूर्ण मानी जाती है।
सम्बद्धता नियमों के पालन पर उठे सवाल…
मामले में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि संबंधित कॉलेज के पास BCA कोर्स की वैध सम्बद्धता, अनुमोदित फीस संरचना, पर्याप्त फैकल्टी और आवश्यक लैब संसाधन मौजूद हैं या नहीं। साथ ही कॉलेज परिसर में फायर एनओसी, भवन सुरक्षा प्रमाणन, छात्र शिकायत निवारण तंत्र, Anti-Ragging Committee, Internal Complaints Committee और नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
सूत्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय सम्बद्ध कॉलेजों के लिए फैकल्टी योग्यता, उपस्थिति रिकॉर्ड, प्रयोगात्मक सुविधाएं, लाइब्रेरी व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे मानकों का पालन जरूरी होता है। ऐसे में यह मांग उठ रही है कि संबंधित कॉलेज की व्यवस्थाओं की दस्तावेजी और भौतिक जांच कराई जाए।
फीस रसीद से शुरू हुआ मामला….
हाल ही में सामने आई एक फीस रसीद में दर्ज “Balance” और “Rebate c/o Manager Sir” जैसी प्रविष्टियों ने भी सवाल खड़े किए हैं। आरोप यह नहीं बल्कि प्रश्न यह है कि क्या फीस छूट या रिबेट देने के लिए कोई लिखित नीति या अनुमोदित नियम मौजूद है, और क्या छात्रों को शुल्क का स्पष्ट मदवार विवरण उपलब्ध कराया जाता है।
जांच के घेरे में ये प्रमुख बिंदु…..
क्या कॉलेज की सम्बद्धता और BCA मान्यता वैध है?
क्या Approved Fee Structure सार्वजनिक है?
BCA विभाग में कितने योग्य शिक्षक कार्यरत हैं?
क्या पर्याप्त कंप्यूटर लैब और उपकरण उपलब्ध हैं?
क्या Fire NOC, भवन सुरक्षा और छात्र सुविधाएं मानक अनुसार हैं?
क्या कॉलेज में Anti-Ragging, ICC और Grievance Cell सक्रिय हैं?
क्या विश्वविद्यालयीय नियमों के अनुसार रिकॉर्ड और पारदर्शिता का पालन हो रहा है?
RTI और जांच की तैयारी….
मामले में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत सम्बद्धता आदेश, निरीक्षण रिपोर्ट, फीस संरचना, फैकल्टी सूची और संस्थागत मानकों से जुड़ी जानकारी मांगे जाने की तैयारी की जा रही है। इससे कॉलेज संचालन और नियमों के अनुपालन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक कॉलेज प्रशासन का आधिकारिक पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Amarnath Jha kaushambi -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *