नागपुर: सामाजिक विचारधारा के विस्तार को लेकर मेस्टन होटल पास बैठक आयोजित

0
Kaushambi voice

नागपुर । जिले के एक होटल मेस्टन पास सामाजिक विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में देश के सभी राज्यों में संगठन के माध्यम से विचारधारा के विस्तार और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने विचार साझा किए। बैठक में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ झा, हरियाणा के फरीदाबाद से डॉ. अस्टीफन, नागपुर से राजा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि संगठित और निरंतर प्रयासों से ही सामाजिक चेतना को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए ज़मीनी स्तर पर आम लोगों को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। बैठक के दौरान संगठन के भविष्य की रणनीति, विस्तार योजना और सामाजिक सरोकारों को लेकर भी गंभीर मंथन किया गया।
इसी क्रम में जानकारी दी गई कि 5 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 15 दृष्टिबाधित (ब्लाइंड) लोगों को विशेष सहायता किट भेंट की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और वैचारिक क्रांति के माध्यम से सामाजिक समावेशन को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में शास्त्रीय, एम.के. आठवले, लक्ष्मण, राज राय, अमरनाथ झा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता प्रस्तावित है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *