कौशांबी की सुषमा पासी ने जीता गोल्ड मेडल, जिले का नाम किया रोशन
👉 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शॉट पुट में पहला स्थान हासिल
कौशांबी। जिले के भरवारी स्थित कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज की कक्षा 8 की छात्रा सुषमा पासी ने प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित की गई थी। 
कादीपुर निवासी सुषमा ने कठिन परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी जीत पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सुषमा की इस सफलता से जिलेभर में गर्व और उत्साह का माहौल है।
