प्रयागराज मंडलायुक्त का तबादला, सौम्या अग्रवाल नई मंडलायुक्त नियुक्त
प्रयागराज। राज्य प्रशासन ने प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अब सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज की नई मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सौम्या अग्रवाल का अनुभव और दक्षता जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले में प्रशासनिक गतिविधियों और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।
विजय विश्वास पंत का तबादला अन्य विभाग में किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सौम्या अग्रवाल जल्द ही अपने कर्तव्यों का कार्यभार ग्रहण करेंगी।
अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396
