पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
👉 एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अतीक अहमद के करीबी जयप्रकाश दुबे, जीपी मिश्रा समेत कई लोगों पर लगा आरोप ।
👉 हमलावरों ने पिस्टल सटाकर जान से मारने की कोशिश की और बुरी तरह पीटा।
👉 पीड़ित ने पहले ही पुलिस अधिकारियों को हत्या की आशंका जताई थी ,जमीन कब्जे का विवाद हमले की मुख्य बताई जा रही वजह
प्रयागराज । थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के कोयलहा गांव निवासी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख चायल सोनू पासी पर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पीपलगांव में जानलेवा हमला किया गया है । सोनू पासी पर पहले भी हत्या की कोशिश की जा चुकी है और उन्होंने प्रयागराज व कौशांबी जिले में पुलिस अधिकारियों को अपनी हत्या की आशंका जताई थी।
रविवार को हुए इस हमले में अतीक अहमद के करीबी जयप्रकाश दुबे, जे0पी मिश्रा सहित कई दर्जनों लोगों पर हमला करने का आरोप लगा है। बताया गया कि हमलावरों ने सोनू पर पिस्टल सटाकर हत्या का प्रयास किया और उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनका हाथ भी गंभीर रूप से फैक्चर हो गया। हल्का पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप सोनू ने लगाया है।
जमीन कब्जे के विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है। घायलावस्था में सोनू पासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।
अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396
