मंझनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार
👉 मंझनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से बदमाश हिमांशु यादव घायल
👉 चांदी के आभूषण और पिस्टल बरामद ,बदमाश पर लूट व चोरी के कई मामले दर्ज
👉 घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया,एसओजी व मंझनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
कौशांबी। थाना मंझनपुर क्षेत्र में देर शाम मंझनपुर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश की पहचान हिमांशु यादव (22 वर्ष) पुत्र सुरेश यादव, निवासी ताजपुर सगरा थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश के पास से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण और एक पिस्टल बरामद की है। कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के पैइंसा रोड पर मुडभेड हुई है,और 17 अगस्त को आभूषण व्यवसाई दीपक वर्मा से लूट हुई थी ।
मंझनपुर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश पर लूट और चोरी से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
अमरनाथ झा पत्रकार- 8318977396
