भांग की दुकान की आड़ में बिक रहा गांजा, अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी, पुलिस और आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप, चपेट में मुंडेरा बाजार, कादिकापुर और बेगम बाजार, पुरामुफ्ती ,शहर में फैल रहा नशे का नेटवर्क, कई दुकानें बनीं गंजा बिक्री का अड्डा ,महीने की सेटिंग से चलता है पूरा धंधा

0
Kaushambi voice

👉 मुंडेरा बाजार में भांग की दुकान की आड़ में खुलेआम गंजा की बिक्री, आबकारी विभाग और पुलिस पर उठे सवाल ।

👉 14 लाख 98 हजार है वार्षिक फीस,आखिर कैसे भंग8से वसूल होती है रकम,बड़ा सवाल ,कीर्ति द्विवेदी के नाम से है ठेका , पंजीकरण संख्या है 317525003280

👉 पूरामुफ्ती , कादिलापुर और बेगम बाजार में भी खुलेआम गांजा की हो रही बिक्री, विभागीय लोगो और पुलिस का बंधा है महीना 

प्रयागराज, 4 अगस्त — प्रयागराज के मुंडेरा बाजार स्थित एक भांग की दुकान में लंबे समय से गंजा की अवैध बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर चौकी की नाक के नीचे यह अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है, जिसमें पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत सामने आ रही है। इसी तरह बेगम बाजार, पुरामुफ्ती, कादिलापुर में भी खुलेआम गांजा बिक्री हो रही है । विभागीय आबकारी इंस्पेक्टर की मिली भगत से खेल चल रहा है और उनका महीना बंधा है यही वजह है कोई कार्यवाही नही होती है ।

सूत्रों के अनुसार, उक्त दुकान के पास गंजा की छह पाती (संभवतः बड़ी मात्रा) हमेशा उपलब्ध रहती है।  बताया जा रहा है कि कई दुकान का मालिक यह कार्य करवा रहे हैं । स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेल्समेन ग्राहकों को खुलेआम पुड़िया (गांजे की छोटी खुराक) सौंपते हैं, जिसे कोई भी राहगीर आसानी से देख सकता है।

लोगों ने आबकारी विभाग से इस दुकान की लाइसेंस की जांच कर तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उनका आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर की मिलीभगत से यह अवैध व्यापार लंबे समय से बेधड़क चल रहा है। यही नहीं, आरोप है कि पूरे क्षेत्र में स्थित भांग की दुकानों में गंजा की खुलेआम बिक्री की जा रही है, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों को हर माह ‘महीना’ दिया जाता है।

स्थानीय जनता ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें