प्रयागराज में अतीक माफिया के रिश्तेदार को रिवॉल्वर लाइसेंस देने की कोशिश, पुलिस व नेताओं की मिलीभगत का आरोप
👉 अतीक के रिश्तेदार को रिवॉल्वर लाइसेंस दिलाने की कोशिश, पुलिस पर उठे सवाल , मशरुर आलम की फाइल सभी रिपोर्ट के साथ एटीएस तक पहुंची, दबाव की चर्चा..
👉 भाजपा नेता पर लाइसेंस के बदले मोटी रकम लेकर अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप ,पूर्व डीएम के कार्यकाल से जुड़ा मामला फिर चर्चा में, सिस्टम की भूमिका संदिग्ध
प्रयागराज। थाना धूमनगंज क्षेत्र से जुड़े माफिया अतीक अहमद के कई रिश्तेदारों और गुर्गों पर दर्ज मुकदमों के बावजूद, पुलिस पर उन्हें चोरी-छिपे मदद पहुंचाने के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला दामूपुर निवासी मशरुर आलम से जुड़ा है, जिस पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
सूत्रों के अनुसार, मशहूर अहमद की रिवॉल्वर के लाइसेंस की फाइल सभी रिपोर्ट संलग्न कर विभागीय प्रक्रिया से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) तक पहुंचा दी गई है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसे व्यक्ति को शस्त्र लाइसेंस देने की फाइल आगे कैसे बढ़ाई गई?
चर्चा है कि शहर के एक प्रभावशाली भाजपा नेता इस फाइल को आगे बढ़वाने के लिए मोटी रकम लेकर अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि यह फाइल पूर्व डीएम के समय से बैंक डेट क्लियर कराकर पास कराने की कोशिश में है।
फिलहाल मामला संदेह के घेरे में है और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा से जुड़े चर्चित नेता इस विवादित लाइसेंस को पास कराने में कामयाब होते हैं या नहीं। इस पूरे प्रकरण ने प्रयागराज पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
