कौशाम्बी में ‘स्पंदन 2025’ वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में आयोजित हुआ वार्षिक महोत्सव “स्पंदन 2025”
प्रधानाचार्य डा. हरिओम कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
मुख्य अतिथि रही दीपिका मधुसूदन हुल्गी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक जायसवाल
एमबीबीएस छात्रों ने पोस्टर, बॉडी पेंटिंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखाई प्रतिभा
मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
कौशाम्बी, 12 जुलाई 2025 । स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महोत्सव “स्पंदन 2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हरिओम कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपिका मधुसूदन हुल्गी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल, डा. एस.एन. सिंह (प्रबंधक) एवं डा. विनोद गोढ़ (चन्द्रशेखर ग्रुप संस्थान) उपस्थित रहे।
महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, शैक्षणिक प्रतियोगिताओं, स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना है।
एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता, एनाटॉमी/फिजियोलॉजी पोस्टर प्रतियोगिता, और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में 15 छात्र समूहों के बीच प्रतिस्पर्धा कराई गई।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों एवं प्रधानाचार्य द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनील कुमार शुक्ल, उपप्रधानाचार्य डा. सौरभ कृष्ण मिश्र, डा. सुरभि प्रकाश, डा. सरस्वती जायसवाल यादव, डा. विश्व प्रकाश, डा. राकेश कुमार शुक्ला, डा. अरिंदम चक्रवर्ती, डा. रविरंजन सिंह, डा. विकास कुमार, डा. हेमलता द्विवेदी, डा. तेज बहादुर मौर्य, डा. प्रांजल मिश्रा, डा. नरेन्द्र कुमार, डा. विकेश दूबे, डा. संजीव सिंह, डा. पंकज कुमार तिवारी, डा. अंकित तिवारी, डा. संतोष कुमार, डा. संदीप कुमार, डा. आत्मिक सिंह, डा. शुऐब सिद्दीकी (क्वालिटी मैनेजर) सहित अनेक चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
