कौशाम्बी में बिना रिन्यूअल और बेसमेंट में चल रहे प्राइवेट अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

0
Kaushambi voice

👉 कौशांबी में बिना रिन्यूअल चल रहे दर्जनों प्राइवेट अस्पताल,बेसमेंट में गैरकानूनी तरीके से अस्पताल का संचालन जारी।

👉 स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल,बिना लाइसेंस और मानक के मरीजों का इलाज हो रहा बेखौफ।

👉 न्यू शांति हॉस्पिटल में हुई थी पिछले माह मरीज की मौत, फिर भी नहीं जागा विभाग ,आखिर कब सख्त कार्रवाई करेगा स्वास्थ्य विभाग? जनता कर रही इंतजार।

कौशांबी। जिले में स्वास्थ्य मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला अस्पताल के आसपास दर्जनों प्राइवेट अस्पताल ऐसे हैं, जो बिना रिन्यूअल और बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। नियमों के अनुसार, न तो इन अस्पतालों के पास वैध लाइसेंस है और न ही भवन का उपयुक्त मानक। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से यह अस्पताल बेखौफ संचालन कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इन अस्पतालों में न तो जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं और न ही प्रशिक्षित चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद रहता है। सवाल उठता है कि स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी आखिर किस आधार पर इन अस्पतालों की जांच कर रहे हैं या कर भी रहे हैं या नहीं।

गौरतलब है कि पिछले महीने न्यू शांति हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हुआ था, बावजूद इसके कोई सख्त कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। ऐसी घटनाएं लगातार दोहराई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं।

जिला अस्पताल के आस-पास दर्जनों ऐसे अस्पताल हैं जो नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं। सवाल यह भी उठता है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा? क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन हरकत में आएगा?

यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब अब जिले की जनता इंतजार कर रही है।

 

अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें