योगी बोले- मैं होता तो माफिया को दो किक मारता:CID सीरियल का नाम लेकर कहा- बाल के टुकड़े से केस सुलझा देते थे

0
योगी बोले- मैं होता तो माफिया को दो किक मारता:CID सीरियल का नाम लेकर कहा- बाल के टुकड़े से केस सुलझा देते थे

लखनऊ में सीएम योगी ने पुलिस की जमीन पर माफिया के कब्जे का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा- भूमाफिया ने पुलिस के नाम दर्ज जमीन अपने नाम करा ली थी और दुनिया की सबसे बड़ी यूपी पुलिस मौन बनी रही। योगी ने कहा, “मैं होता तो उसे बुलाता, दो किक मारता और जमीन खाली कराता। आज अपराधी एक चौराहे पर अपराध करता है और अगले चौराहे पर ढेर हो जाता है।” योगी ने टीवी सीरियल CID का जिक्र किया। कहा- पहले परिवार में पांच लोग होते थे तो पांचों के मुंह पांच ओर नहीं होते थे। लेकिन, आज छत एक है और उसके नीचे रहने वाले जितने जीव हैं, उन सबकी दिशाएं अलग-अलग हैं। वे साथ-साथ नहीं हैं। पहले परिवार एक साथ सीरियल देखता था। एक सीरियल आता था- सीआईडी। लोग सोचते थे कि एक मर्डर होता है और कैसे एक डॉक्टर अज्ञात अपराधी को एक बाल या अंगुली के निशान के सहारे पकड़ने में सहायता करता था। उस समय यह सपना था, लेकिन आज फॉरेंसिंक इंस्टीट्यूट उसको साकार कर रहा। ‘CID’ सीरियल क्राइम इन्वेस्टिगेशन पर आधारित सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल था। इसके मुख्य कैरेक्टर एसीपी प्रदुम्न, उनके सहयोगी दया सहित अन्य कास्ट आम भारतीयों के बीच काफी चर्चित रहे हैं। दरअसल, सीएम योगी शनिवार को लखनऊ के यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संवाद-2026 के टेकसंगम सम्मेलन के दूसरे दिन उद्घाटन सत्र में पहुंचे थे। इस दौरान LEXQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की। साथ ही ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन कंस्ट्रक्शन’ पुस्तक का विमोचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें