रामपुर में कारोबारी की 4 गोली मारकर हत्या:कार सवार 2 बदमाशों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां, 10 साल बड़ी महिला से लव मैरिज की थी

0
रामपुर में कारोबारी की 4 गोली मारकर हत्या:कार सवार 2 बदमाशों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां, 10 साल बड़ी महिला से लव मैरिज की थी

रामपुर में 30 साल के कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था। शाम करीब 5 बजे कार सवार 2 लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कारोबारी को 4 गोलियां लगीं। गोली उनके सीने और पीठ पर लगी। घटना देख आसपास के लोगों ने पुलिस और कारोबारी के घरवालों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाई। पुलिसवाले कारोबारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर मिलक खानम थाना क्षेत्र की है। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला टाह कला गांव के रहने वाले नवजोत सिंह की कुमारिया कला में वॉशिंग हब की दुकान है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन कनाडा में नौकरी करती है, जबकि पिता खेती करते हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि करीब एक साल पहले नवजोत ने 40 साल की एक महिला से लव मैरिज की थी। महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई है। महिला के 2 बेटे हैं। दोनों न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं। नवजोत रोजाना सुबह करीब 10 बजे अपनी वॉशिंग हब की दुकान पर पहुंचते थे और शाम करीब 6 बजे तक दुकान बंद कर देते थे। शनिवार शाम 5 बजे भी वह सामान समेट रहे थे। उस समय दुकान पर वह अकेले ही थे। बदमाशों ने चार गोलियां मारीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिल्वर कलर की ऑल्टो कार आई। दुकान के सामने खड़ी हुई। उसमें से दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांध के उतरे। एक बदमाश ने पहले नवजोत पर फायरिंग की। गोली लगते ही वह नीचे औंधे मुंह गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने एक के बाद एक चार गोलियां मारीं। आसपास के लोग जबतक कुछ समझ पाते बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बिलासपुर की तरफ फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने घटना सूचना पुलिस और परिजनों को दी। एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शादी को लेकर रंजिश की बात आई सामने पुलिस की शुरुआती जांच में शादी को लेकर रंजिश की बात सामने आई है। नवजोत की पत्नी के परिजन इस शादी से नाराज थे। महिला की पहली शादी करीब 26 साल पहले धीर सिंह से हुई थी। करीब तीन साल पहले बीमारी और नशे की लत के चलते धीर सिंह की मौत हो गई थी। इसके करीब एक साल बाद महिला और नवजोत के बीच अफेयर हो गया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। —————————– ये खबर भी पढ़ेंः- बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पुलिस ने कार नंबर से ड्राइवर की पहचान की। मृतक का नाम प्रदीप कुमार (45) है। वह बाराबंकी के प्यारेपुर का रहने वाले थे। 4 महीने पहले ही टाटा टियागो की सीएनजी मॉडल कार खरीदी थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग से कार जलकर राख हो गई। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें