दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, यूपी के बॉर्डर पर बैरिकेडिंग:BSF तैनात; पानी के टैंकर-एंबुलेंस भी पहुंचे, 100 ट्रेनें कैंसिल
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद में यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहां 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। गाड़ियों की चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा सख्त है। यहां BSF तैनात है। बैरिकेडिंग की गई है। पानी के बड़े टैंकर, बसें और एंबुलेंस भी खड़ी की गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। प्रदर्शन के चलते यूपी से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल हैं। इससे करीब डेढ़ लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। मेरठ से दिल्ली जाने वाली रैपिड रेल आनंद विहार तक ही जाएगी।
