कौशाम्बी में स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों का विशाल धरना, नियमितीकरण की मांग
समान कार्य-समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर 8, 9 और 10 अक्टूबर तक प्रदर्शन..
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद कौशाम्बी में संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। 8, 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण और बेहतर
चिकित्सा व्यवस्था समेत कई मांगें उठाईं।
संघ की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, महंगाई भत्ता (डीए), ईपीएफ, एचआरए एवं अन्य सुविधाओं का लाभ शामिल है। इसके अलावा नियमित पदों की भर्तियों में संविदा कर्मचारियों के लिए कोटा निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं और सेवा सुरक्षा नहीं मिल पा रही हैं। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने की अपील की।
संघ की ओर से कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया गया। धरना-प्रदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए कर्मचारियों की भागीदारी रही।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
