चित्रकूट में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 14 वाहनों पर 5.25 लाख जुर्माना
तीन स्टोन क्रशर निलंबित, चार संचालकों को 84 लाख का नोटिस…
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। खान अधिकारी रणवीर सिंह के अनुसार, अभियान के दौरान 14 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 5.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एक ट्रक (UP96T-7405) के वाहन स्वामी और संबंधित स्टोन क्रशर संचालक के खिलाफ कोतवाली कर्वी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा तीन स्टोन क्रशरों के निलंबन की कार्रवाई की गई, जबकि कुल चार स्टोन क्रशर संचालकों को 84 लाख रुपये का नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित टास्क फोर्स को अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
