कौशाम्बी में सेवा ज्योति यात्रा का आगाज, प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने दिखाई हरी झंडी
मंझनपुर। कौशाम्बी में बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा का आगाज हुआ। मंझनपुर स्थित डायट मैदान से प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाने की बात कही।
प्रभारी मंत्री ने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील भी की। इसके बाद डायट मैदान से सेवा ज्योति यात्रा रवाना हुई। यात्रा मंझनपुर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा और जनसंपर्क का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
