मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चंपत बोले- अध्यक्ष नृपेंद्र ने मनमानी की; जंतर-मंतर पुलिस एक्शन की जांच पूर्व जज-रिटायर IPS करेंगे; 6 साल के बच्चे को हार्टअटैक
नमस्कार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय ने 9 पेज का लेटर जारी किया, जिसमें मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पर आरोप लगाए। जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के एक्शन की जांच के लिए कमेटी बनाई गई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे आंध्र प्रदेश के स्कूल में 6 साल के बच्चे की मौत कैसे हो गई? ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. चंपत राय बोले- राममंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष ने मनमानी की, पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्र ने अपनी पसंद के लोग चुने राममंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्र ने मनमानी की। अपनी पंसद के लोगों को समिति में शामिल किया। इनमें से कुछ लोग छह साल में केवल एक-दो बार ही अयोध्या आए। चंपत राय ने कहा कि निर्माण से जुड़े फैसले समिति की बैठकों में लिए जाते थे। लेकिन कई मामलों में बाद में बदलाव किए गए और मिश्र के फैसलों को प्राथमिकता दी गई। कई मामलों में समिति के अन्य सदस्यों के सुझावों या फैसलों को महत्व नहीं दिया गया। राय ने कहा कि समिति के बैठकों में पूर्व NBCC चेयरमैन अनूप मित्तल भी शामिल होते थे। नृपेंद्र मिश्र के सुझाव पर लार्सन एंड टूब्रो (LT) को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। भवनों के डिजाइन और निर्माण से जुड़े काम के लिए नोएडा की डिजाइन एसोसिएट फर्म करती थी। 26 जून- चंपत राय ने इस्तीफा दिया चंपत राय ने चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद 26 जून को महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। 6 जुलाई को चंपत ने लेटर जारी कर ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब नृपेंद्र मिश्र को लेकर 9 पेज का लेटर जारी किया। पूरी खबर पढ़ें… 2. जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन- सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी बनाई, इसमें रिटायर्ड जज, CBI-पुलिस के पूर्व अफसर सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के आरोपों की जांच के लिए 5 सदस्यों की हाई पावर्ड कमेटी बनाई। इसके अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर सुभाष रेड्डी हैं। कोर्ट ने 18 अगस्त को सुनवाई के दौरान इस कमेटी को बनाने का फैसला लिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पैलेटगन इस्तेमाल करने और महिलाओं से बदसलूकी के आरोप लगाए थे। इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हैं। दरअसल, नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर 36 दिन चला था। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… 3. लखनऊ में SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की, बहन को मारकर खुद को गोली से उड़ाया लखनऊ में SBI के फील्ड अफसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर करीब 12:05 बजे मानस वाजपेयी कार से ICICI बैंक पहुंचा। फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर बातचीत के बाद उसे गोली मारकर भाग गया। पत्नी की हत्या करने के बाद अपने घर पहुंचा: मानस पत्नी दिव्या को मारने के बाद 12:30 बजे सीधे 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानस पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद उसने सबसे पहले कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। बहन और खुद को मारने से पहले हनुमान चालीसा चलाई: मानस ने टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। उसने सबसे पहले बहन शीबा की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. शाह बोले- कांग्रेस का पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी, उन्होंने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाने का फैसला हैरान करने वाला और देशविरोधी है। 1937 में कांग्रेस ने जो फैसला लिया था, उसे पीएम मोदी ने सुधारा है। कांग्रेस ने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया था। उस फैसले से दो-राष्ट्र सिद्धांत को मजबूती मिली और देश विभाजित हुआ। शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा था। यह हमारे लिए भावनात्मक मुद्दा है। BJP स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं थी। उनके लिए यह राजनीतिक मुद्दा है। दरअसल, 19 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने ऐलान किया कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा गाएगी। यह फैसला 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर हुए विवाद के बाद आया। पूरी खबर पढ़ें… 5. टीचर ने थप्पड़ मारा, बच्चा गोद में गिरा, दम तोड़ा: परिवार का दावा- दहशत में आया हार्ट अटैक, विशाखापट्टनम का मामला टीचर की पिटाई से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के एक स्कूल की है। क्लास में लगे CCTV में नजर आ रहा है कि महिला टीचर होमवर्क ने करने पर एक बच्चे थप्पड़ मारती है। इसके बाद बच्चा टीचर की गोद में ही गिर पड़ता है। अस्पताल ले जाने डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। परिजनों का आरोप है कि टीचर की पिटाई से बच्चे को दहशत में हार्ट अटैक आ गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत की वजह की जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। पूरी खबर पढ़ें… 6. चीनी सस्ती हो सकती है, आयात टैक्स फ्री हुआ, दो महीने में 40% महंगी, ईरान जंग का असर देशवासियों को बढ़ते चीनी के दाम से राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने इसके आयात को टैक्स फ्री कर दिया है। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया। सरकार के आदेश के मुताबिक, चीनी की इस खेप का आयात आज से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना होगा। अभी रिटेल में चीनी ₹55 प्रति किलो के करीब बिक रही है। मांग में बढ़ोतरी: भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। अक्टूबर के दौरान देश में दिवाली और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार आते हैं, जिसमें मिठाई, केक और पकवानों की भारी डिमांड के कारण शक्कर की खपत सबसे ज्यादा होती है। त्योहारों पर राहत: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बिना टैक्स के इतनी बड़ी मात्रा में चीनी बाजार में आने से सप्लाई चेन मजबूत होगी और हलवाइयों से लेकर आम जनता को महंगे दामों से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन: सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 3 केस में से एक में बरी, 2 में दोषी थे (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से केजरीवाल-सत्येंद्र जैन को लेटर लिखा: 3 और घोटाले उजागर करने की धमकी दी, AAP को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताया (पूरी खबर पढ़ें) 3. उत्तर प्रदेश: लखनऊ में SBI-अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की: घर जाकर बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया (पूरी खबर पढ़ें) 4. मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश,MP के कई जिलों में बाढ़ के हालात:प्रयागराज में 5 फीट पानी भरा, 2000 स्टूडेंट्स ने हॉस्टल छोड़ा; उत्तराखंड में 4 मौतें (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: डॉक्टरों को एक यूनिक ID मिलेगी: नेशनल मेडिकल कमीशन का प्रस्ताव, एक रजिस्ट्रेशन से कहीं भी प्रैक्टिस कर पाएंगे; मरीज भी देख सकेंगे डिजिटल रिकॉर्ड (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: लद्दाख में महिला पर्यटक के बयान पर पूर्व सेना-अधिकारी नाराज: बोले- जवान भी टैक्स देते हैं; महिला ने कहा था- सेना की सैलरी हमारे टैक्स से आती है (पूरी खबर पढ़ें) 7. कोलकाता: जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प: कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लान के आरोप लगाए (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: भ्रूण लिंग परीक्षण मामलों की जांच पुलिस नहीं कर सकेगी: सुप्रीम कोर्ट बोला-अस्पताल पर छापा मारने का अधिकार भी नहीं, अब स्पेशल टीम ही कार्रवाई करेगी (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर चला: बैरिकेड-फेंसिंग हटाई गईं; दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: ट्रम्प बोले-आर्थिक हमले से ईरान को दुनिया से काट देंगे: जो देश ईरान का साथ देंगे, वे नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें (पूरी खबर पढ़ें) 11. इंटरनेशनल: PAK सांसद बोले- UAE में पाकिस्तानियों से भेदभाव हुआ: फ्लाइट कैंसिल होने के बाद होटल में कमरा नहीं मिला; भारतीय-अमेरिकी यात्रियों को रहने दिया (पूरी खबर पढ़ें) 12. इंटरनेशनल: अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर बैन लगे: यहां आने वाले संघ के नेताओं को सम्मान न मिले; भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे (पूरी खबर पढ़ें) 13. नेशनल: तेलंगाना प्रिंसिपल मर्डर केस, 10वीं के 2 स्टूडेंट्स गिरफ्तार:रूपा ने बैग में फोन मिलने पर डांटा था; आखिरी कॉल पर बाबू शब्द से पकड़ाए (पूरी खबर पढ़ें) 14. हरियाणा: हिसार कोर्ट में दिनदहाड़े गैंगस्टर गोलियों से भूना: बदमाशों ने 14 फायर किए, साथी भी घायल; लेडी MLA के पीए के भतीजे की हत्या समेत 31 केस (पूरी खबर पढ़ें) 15. नेशनल: CJI बोले-क्या उत्तर भारतीयों का दक्षिणी भाषाएं सीखना अच्छा नहीं:सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से पॉलिसी पर जवाब मांगा; किताबों-टीचरों की कमी पर भी सवाल (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ज्वेलरी शॉप में घुसे चोरों ने खुद पुलिस बुलाई गुजरात के वलसाड में दो चोर ज्वेलरी शॉप में घुसे, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें खुद ही पुलिस बुलानी पड़ गई। हुआ यूं कि दोनों ने इलेक्ट्रिक कटर से शटर को काटा, लेकिन आवाज सुनकर दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई। ऐसे में चोरों ने भीड़ के पास जाने से बेहतर पुलिस को बुलाना सोचा। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या जम्मू-कश्मीर पर भारत के पाले में अमेरिका, अमेरिकी राजदूत सर्जियो बोले- ‘ये भारत का अहम हिस्सा; ट्रम्प का असली मकसद क्या 2. ब्लैकबोर्ड: पति ने निर्वस्त्र करके निकाला, कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड:स्टेडियम में लोग कहते थे- ‘बूढ़ी हो गई हो आंटी, घर बैठो’ 3. पेरेंटिंग: बेटा पढ़ता है, लेकिन याद नहीं रख पाता:परीक्षा में ब्लैंक हो जाता है, नंबर भी खराब आते हैं, उसकी मेमोरी कैसे बढ़ाएं 4. बुक रिव्यू: 14वें दलाई लामा की आत्मकथा:अपने देश और लोगों के लिए 70 साल का संघर्ष, प्रेम, करुणा और उम्मीद की सच्ची कहानी 5. रणदीप हुड्डा@50: गरीबी में मेल सेक्स वर्कर बनने निकले:बाढ़ में उतरकर पीड़ितों को खाना बांटा; नेपाल जेल में बिकिनी किलर से मिले 6. भास्कर इंटरव्यू: सुविंदर विक्की ने कभी इंश्योरेंस पॉलिसी बेची थी:खाने तक के पैसे नहीं थे; ‘आवारापन 2’ के किरदार को अपनी जिंदगी से जुड़ा बताया 7. यूपी एक्सप्लेनर: अखिलेश नेताओं के बयानों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं: सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी; भाजपा विपक्ष के बयानों को हथियार कैसे बनाती है 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: जेन-अल्फा प्रदर्शनों से निपटने के लिए लाठीचार्ज नहीं, बातचीत होगी:सिर्फ युवा अफसर मौके पर भेजे जाएंगे; यूपी सरकार SOP बना रही 9. ग्राउंड रिपोर्ट: प्रयागराज में 2000 छात्रों ने हॉस्टल छोड़ा:बारिश से बिस्तर डूबे, खाने की दिक्कत हुई तो पलायन शुरू, बोले- चाय तक को तरस गए 10. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: क्या करोड़ों में बिकते हैं अंडकोष? इसी के लिए मर्डर:2 दिन बर्फ में रखा प्राइवेट-पार्ट; फिर तालाब में फेंका, क्या है टेस्टिकल्स डील की कहानी? 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: तेजस्वी ने हरा गमछा-झंडा छोड़ा, प्रोटेस्ट की पांच स्ट्रेटजी: 1000 Gen-Z को आगे किया; जंतर-मंतर स्टाइल में प्रदर्शन 12. ग्राउंड रिपोर्ट: VTR में 3 लोगों को कैसे खा गया बाघ:2 की गर्दन काटी, एक का पैर खाया; अधिकारी बोले- जंगल में जगह कम, बस्ती में आ रहे 13. ग्राउंड रिपोर्ट’शादी के बाद बेटे ने पहली बार दिए थे 50,000′:आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तार जफर के पिता बोले- हमारा पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की इनकम बेहतर हो सकती है। सिंह राशि वालों को लंबे समय से की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
