अखिलेश FCRA बिल पर बोले- सरकार पुराने नारे याद करे:बताए- देश का कितना पैसा बाहर जाता है? कांग्रेस सांसद बोले- सदन चलाने की जिम्मेदारी सरकार की
संसद के मानसून सत्र में आज यानी सोमवार को भी हंगामे के आसार हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने FCRA बिल पर कहा- जो सरकार कानून ला रही है उससे पहले ये बताया जाए कि भारत का कितना पैसा बाहर चला जाता है? बाहर का पैसा अंदर आए, उस पर पाबंदी है, लेकिन भारत का पैसा बाहर जाए, उस पर कोई पाबंदी नहीं है? सरकार को अपने पुराने नारे याद करने चाहिए। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमले पर अखिलेश ने कहा- लोकतंत्र में इस प्रकार की घटना होना दुखद है। जो इतनी वरिष्ठ नेता हैं, वहां की मुख्यमंत्री रही हैं, उसके बाद उन पर हमला हो जाए। अगर सरकार करा रही है तो ये बहुत निंदनीय है। सरकारें आती-जाती रहती हैं। आप किसी को अपमानित कैसे कर सकते हैं? उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी सुरक्षा का इंतजाम करे। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- FCRA बिल को हम एक बड़े समुदाय के खिलाफ मानते हैं। ये देश के खिलाफ है। देश की शिक्षा, देश की प्रगति में जो एक संसाधन था, उस पर असर पड़ेगा। हम इसका विरोध करते हैं। जहां तक सवाल सदन के नहीं चलने का है तो पूरी जिम्मेदारी सरकार की है। ऐसी जिद कहीं दुनिया ने देखी है? उधर, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- परिसीमन के बहाने सरकार देश में अराजकता फैलाना चाहती है। देश में अगर अलगाववाद की भावना पैदा होगी, तो यह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा होगा। अगर ये देश की हित की बात सोचते, तो यह कभी इसके बारे में नहीं सोचते। अगर 2027 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू होता है, तो उत्तर भारत की सीटें बढ़ेंगी और दक्षिण भारत की सीटें घटेंगी। इससे उपजी भावना देश के लिए बहुत खतरनाक होगी। संसद में यूपी के सांसदों की एक्टिविटी की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
