मोबाइल में लाखों रुपये होने के लालच में रची छिनैती की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
Screenshot_2026-08-06-20-12-52-64_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7~2

कौशांबी। मंझनपुर पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया नोकिया मोबाइल तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को मगरोहनी निवासी बलराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ट्यूबवेल के पास उसका मोबाइल छीन लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने रजनीश कुमार, लक्ष्मण राजपूत और जयप्रकाश सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जयप्रकाश की पीड़ित से राशन की दुकान के कारण पहचान थी। पीड़ित के खाते में 10 से 15 लाख रुपये होने की जानकारी मिलने पर तीनों ने मोबाइल छीनकर बैंक खाते तक पहुंच बनाने की साजिश रची। योजना के तहत पीड़ित को फोन कर बहाने से ट्यूबवेल पर बुलाया गया और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया गया।
पुलिस ने बरामदगी के साथ तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें