यूपी में हाईवे पर बही गंगा, एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसी:10 नदियां उफान पर, शारदा में नाव पलटी; 24 शहरों में बारिश का अलर्ट

0
यूपी में हाईवे पर बही गंगा, एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसी:10 नदियां उफान पर, शारदा में नाव पलटी; 24 शहरों में बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से गंगा, घाघरा-सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में गुरुवार शाम शारदा नदी में नाव पलट गई। नाव सवार 9 लोग बह गए, जिनमें से 7 को बचा लिया गया। 2 की तलाश जारी है। वहीं, बिजनौर में गंगा नदी का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। पानी के बीच से गाड़ियां निकल रही हैं। रायपुर खादर और मीरापुर सीकरी गांव में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। बारिश की वजह से सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की एप्रोच और सर्विस रोड धंसने लगी है। बजरी उखड़कर सड़क पर फैल गई है। कई जगह जलभराव भी हो रहा है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ-गोरखपुर समेत 35 शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 24 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब ओडिशा-छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ गया है, जिस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है और सैटेलाइट इमेज में यूपी के करीब 90% हिस्से से मानसूनी बादल गायब दिख रहे हैं। इससे पहले, गुरुवार को वाराणसी, मेरठ और बिजनौर समेत 29 शहरों में बारिश हुई। बिजनौर में सड़कें तालाब बन गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी और आवास विकास के दफ्तर में पानी भर गया। वहीं, मेरठ में गंगा किनारे लगा बिजली का टावर बह गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य भारत में बना मानसूनी सिस्टम जल्द ही कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद मानसूनी रेखा तेजी से उत्तर प्रदेश की तरफ खिसकेगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिर से मजबूत होंगी। इसके असर से 3-4 अगस्त से एक बार फिर मानसून जोर पकड़ेगा। तेज बारिश का दौर शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें