27 जुलाई से लापता 3 वर्षीय मासूम का शव मिला, फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

0
qrwr

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरियावा में 27 जुलाई से लापता 3 वर्षीय मासूम का शव बुधवार को बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को मासूम के लापता होने की सूचना मिलने पर चरवा थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। बच्चे की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर लगातार खोजबीन की जा रही थी।

बुधवार को मासूम का शव मिलने की सूचना पर चरवा थाना पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान करारी थाना क्षेत्र की नगर पंचायत आजाद नगर निवासी शाहनवाज के 3 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है, जो अपनी मां के साथ सिरियावा गांव रिश्तेदारी में आया हुआ था।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने भी वीडियो बयान जारी कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें