मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले-3 दिन बाद पेपर लीक में सजा से जुड़ा बिल लाएंगे; वांगचुक ने अनशन तोड़ा; यूपी में अनुदेशकों को 9 साल का एरियर मिलेगा

0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले-3 दिन बाद पेपर लीक में सजा से जुड़ा बिल लाएंगे; वांगचुक ने अनशन तोड़ा; यूपी में अनुदेशकों को 9 साल का एरियर मिलेगा

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पेपर लीक से जुड़ी रही। पीएम ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त सजा का प्रस्ताव तैयार है। संसद में बिल जाएंगे। दूसरी खबर मानसून को लेकर है भारत से कोरिया तक बादल छाए हैं। 7 राज्यों में भारी बारिश जारी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। नीट पेपर लीक पर फिर से हंगामा हो सकता है। 2. कॉमनवेल्थ गेम्स में बाक्सिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग के मुकाबले होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी बोले- 3 दिन बाद सदन में पेपर लीक से जुड़ा बिल लाएंगे, आज कैबिनेट बैठक में चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। मोदी ने कहा- पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा का प्रस्ताव शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद 27 जुलाई को संसद में इससे जुड़ा बिल पास कराने की कोशिश की जाएगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का भी ऐलान कर चुके: इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम का यह ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच आया है। पेपर लीक केस के लिए पहली बार फास्ट ट्रैक कोर्ट: देश में अब तक पेपर लीक मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती थी, इसलिए फैसला आने में कई साल लग जाते थे। अब प्रधानमंत्री ने इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है, ताकि फैसला तेजी से हो सके। पूरी खबर पढ़ें… 2. सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी। जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मेदांता अस्पताल में उन्होंने अनशन तोड़ा। वे 28 जून से भूख हड़ताल पर थे। सरकार ने 4 बार बातचीत का न्योता दिया था: सरकार ने कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में CJP को जेपी नड्डा के घर या ऑफिस पर बातचीत के लिए 4 बार ऑफर भेजा जा चुका है। CJP बोली- जंतर-मंतर या न्यूट्रल वेन्यू चुनें: हालांकि, CJP ने कहा है कि सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर चर्चा करें। हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जाएंगे। आज देशभर में CJP का प्रदर्शन: कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन बुलाया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन 20 जून से जारी है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. भारत से दक्षिण-कोरिया तक 7000KM लंबी बादलों की बेल्ट, 7 राज्यों में तीन दिन से लगातार बारिश भारत के हिमालय से दक्षिण कोरिया तक 7 से 10 हजार किलोमीटर लंबी बादलों की बेल्ट दिखाई दे रही है। इससे पूरे देश में भारी बारिश हो रही है। इसी वजह से देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% ज्यादा बारिश हुई है। 7 राज्यों में तीन दिन से लगातार बारिश: बादलों की जो बेल्ट बनी है, उसे मानसून कन्वर्जेंस जोन कहा जाता है। यह तब बनी जब हिंद महासागर से आई नमी भरी हवाएं एशिया की तरफ आईं। इस वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में लगातार 60 घंटे तक बारिश हुई। गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ के हालात: गुजरात के उमरगाम तालुका में बुधवार से गुरुवार के बीच 43 इंच बारिश दर्ज की गई है। इससे निचले इलाके डूब चुके हैं। महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले में बाढ़ के हालात हैं। दहानू और तलासरी तहसीलों के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों को TET देना ही होगा, अनुदेशकों को 9 साल का बकाया एरियर मिलेगा यूपी के करीब 1.86 लाख शिक्षकों को केंद्र सरकार से बड़ा झटका मिला है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से छूट देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा- TET पास करने का मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा है, इसलिए इसमें कोई ढील संभव नहीं है। 25 हजार अनुदेशकों को मिलेगा एरियर: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को हर महीने 17 हजार रुपए मानदेय के साथ 2017 से बकाया एरियर का भुगतान करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 4 फरवरी, 2026 के अपने पुराने फैसले को सही बताया। साथ ही यूपी सरकार की दोबारा डाली गई याचिका खारिज कर दी। पूरी खबर पढ़ें… 5. आजम की यूनिवर्सिटी बचाने पहुंचे सपा के 25 विधायक, माता प्रसाद ने पत्नी तंजीन से मुलाकात की सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे गुरुवार को 24 विधायकों के साथ रामपुर पहुंचे। उन्होंने दोपहर साढ़े 12 बजे जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर पिछले छह दिनों से धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात की। माता प्रसाद पांडे यूनिवर्सिटी के अंदर गए। यहां अधिकारियों के साथ करीब 45 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद वो डीएम अजय कुमार द्विवेदी से मिलने पहुंचे। उनसे जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा। आजम की पत्नी-बेटे से मिले माता प्रसाद: सपा विधायकों के साथ माता प्रसाद करीब साढ़े 4 बजे आजम खान के घर पहुंचे। यहां आजम के बड़े बेटे अदीब आजम उन्हें अंदर ले गए। करीब 20 मिनट तक माता प्रसाद पांडे आजम के घर में रुके। इस दौरान उन्होंने आजम की पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें… 6. ईरान का मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमला: दावा- जॉर्डन में THAAD डिफेंस सिस्टम तबाह ईरान ने गुरुवार को जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि जॉर्डन में तैनात अमेरिकी THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है। अमेरिका का इराक बॉर्डर पर हमला: इससे पहले अमेरिका ने बुधवार को लगातार 12वीं रात ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ट्रम्प की चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमला हुआ तो अमेरिका तेहरान समेत ईरान के पुलों और बिजलीघरों पर बमबारी करेगा। हूती की धमकी: शिपिंग कंपनियों से कहा- सऊदी बंदरगाहों से दूर रहें, नहीं तो हमला करेंगे। 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत: अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, संघर्ष में अब तक 18 सैनिक मारे गए, सैकड़ों घायल। ₹3.6 लाख करोड़ खर्च: अमेरिकी रक्षा मंत्री के अनुसार, ईरान के साथ युद्ध पर अब तक 37.5 अरब डॉलर खर्च हुए। कच्चा तेल महंगा: तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर और WTI 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… 7. संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने, राहुल का विपक्ष के साथ गांधी स्मृति तक मार्च संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। प्रियंका नारे लगाते NDA सांसदों के पास पहुंच गईं। तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। नीट पेपर पर हंगामे के चलते सदन में लगातार चौथे दिन कार्यवाही नहीं चल सकी। राहुल का गांधी स्मृति तक मार्च: उधर राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ गुरुवार शाम को घर से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। राहुल ने कहा- पेपरलीक के चलते जिन छात्रों को खो दिया है, हम उन्हें याद कर रहे हैं। हमारे छात्र सड़कों पर हैं, इसलिए विपक्ष के सभी सांसदों को लगा कि हमें भी सड़कों पर उतरना चाहिए। तीन दिन पहले पीएम आवास के पास धरना: इससे पहले 21 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम हाउस तक मार्च किया था। वहां 2 घंटे तक धरने पर बैठ रहे थे। यह मार्च भी बेहद सीक्रेट रखा गया था। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: 2024 NEET पेपरलीक के मुख्य आरोपी को क्लीनचिट: CBI बोली- संजीव मुखिया के खिलाफ पेपर चुराने, लीक करने के सबूत नहीं; चार्जशीट में 45 नाम (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द: तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा; पुलिस को 6 महीने में ट्रायल पूरा करने के आदेश (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के 4 दिन, 24 VIDEO: देशभर से लोग खाना-पानी, सेनेटरी पैड्स भेज रहे; पुलिस का लाठीचार्ज, बच्चों ने फूल बरसाए (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों को धमकाया: दोबारा दिखे तो ड्रग्स जेब में डाल दूंगा, आरोपी पर जांच शुरू; लड़की ने प्रदर्शनकारी ले जा रही वैन रोकी (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: महिला कर्मचारी से एयरलाइन कंपनी की ऑफिशियल कैब में रेप: हैदराबाद में ड्राइवर ने एयरपोर्ट जाते समय रास्ता बदला, सुनसान जगह पर कार रोकी, गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा से गैंगरेप: चित्रकूट घूमने आए थे; पहाड़ी पर तीन युवकों ने वनकर्मी बताकर धमकाया, दरिंदगी की (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: ईरान जंग के बीच अमेरिका का सऊदी से परमाणु समझौता: इजराइल के विरोध के बावजूद ट्रम्प की मंजूरी; एक्सपर्ट बोले- परमाणु हथियारों का खतरा बढ़ेगा (पूरी खबर पढ़ें) 8. स्पोर्ट्स: क्या नीरज चोपड़ा नहीं जीतेंगे कॉमनवेल्थ गोल्ड: ओलिंपिक और खेल संघों की इंटरनल रिपोर्ट- भारत 28 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन कर सकता है (पूरी खबर पढ़ें) 9. बॉलीवुड: सलमान खान ने लीक पेपर से दी थी परीक्षा: एक्टर बोले- मेरे लिए आता था लीक पेपर; छात्र प्रदर्शन के बीच पुराना वीडियो वायरल (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… बिल्ली के जरिए जेल में ड्रग स्मगलिंग, गेट पर पकड़ी गई रूस में एक बिल्ली को ड्रग स्मगलिंग करते पकड़ा गया। बिल्ली जेल के अंदर जा रही थी। तभी उसे गेट पर पकड़ लिया गया। उसके गले में कपड़े के दो कॉलर बंधे थे, जिनमें ड्रग्स छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने ड्रग्स जब्त कर ली और बिल्ली को छोड़ दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अब तक क्यों नहीं हुआ, 5 पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स से समझिए; क्या आगे भी नहीं हटाए जाएंगे 2. ब्लैकबोर्ड-8 पुलिसवालों को मारने वाले विकास दुबे की बीवी हूं: आज वो जिंदा होते तो थप्पड़ मारती, बच्चे बाप का नाम तक नहीं सुनना चाहते 3. भास्कर इंटरव्यू- ‘दीपके कचौड़ी खाएं तो सही, मुझे बर्गर खाने पर निकाला’: CJP के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया बोले- 2 रात सोया नहीं, हड्डियां गलाईं, फिर भी हटाया 4. भास्कर एक्सक्लूसिव- कॉकरोच आंदोलन से BJP में चिंता, लेकिन प्रधान नहीं हटेंगे: प्रोटेस्ट पर पहली बार मीटिंग, नेताओं को आदेश- 3 दिन में सब साफ करो 5. हिट फिल्म के बाद भी 15 महीने बेरोजगार रहीं कृति: स्टारकिड्स ने छीने बड़े रोल, जिस किरदार पर सवाल उठे, उसी ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड 6. जरूरत की खबर- अकेलापन रोज 15 सिगरेट पीने के बराबर: बढ़ता हार्ट डिजीज, डिप्रेशन, कैंसर का रिस्क, डॉक्टर से समझें लोनलीनेस का साइंस 7. पेरेंटिंग- 10 साल का बेटा कोई काम खुद नहीं करता: चाहता है, सबकुछ कोई और करके दे, उसे घर के काम करना, जिम्मेदार होना कैसे सिखाएं? 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें