प्रयागराज में घरों में घुसा पानी, सड़कें तालाब बनीं:कौशांबी में सोफा तैरा, पीलीभीत-बहराइच में स्कूल बंद; यूपी के 15 शहरों में बारिश

0
प्रयागराज में घरों में घुसा पानी, सड़कें तालाब बनीं:कौशांबी में सोफा तैरा, पीलीभीत-बहराइच में स्कूल बंद; यूपी के 15 शहरों में बारिश

यूपी में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बुलंदशहर समेत 15 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में 48 घंटों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। इसके अलावा, आज सभी 75 जिलों में अलर्ट है। 66 में भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। बारिश का पानी घरों में घुस गया। अंडरपास में 2 फीट तक जलभराव होने से ट्रैफिक रोकना पड़ा। कौशांबी में घर में पानी भरने से सोफे-कुर्सियां तैरती दिखीं। पीलीभीत और बहराइच में खराब मौसम की वजह से सभी स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई। इधर, यूपी में कई नदियां उफान पर हैं। वाराणसी-प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। काशी में 50 छोटे मंदिरों में पानी भर गया है। एटा में अरिंद नदी और बलिया-बाराबंकी में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से 200 ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले, सोमवार को गोरखपुर, अयोध्या समेत 50 जिलों में बारिश हुई। फिरोजाबाद और उन्नाव के सरकारी अस्पताल में घुटनों तक पानी भर गया। शामली में नहर टूट गई। 10 फीट सड़क धंस गई। पिछले 36 घंटे में बारिश और बिजली गिरने की वजह से प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई। बारिश की तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के कमजोर पड़ने के साथ ही मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मानसूनी रेखा श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ऐसे में यूपी में 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके बाद 3-4 दिन कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें