प्रयागराज में शिकायत निस्तारण की खुली पोल, 13 अधिकारियों को नोटिस
प्रयागराज में जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गलत रिपोर्टिंग का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर फीडबैक लेकर निस्तारण की हकीकत जांची, जिसमें कई शिकायतें कागजों में निस्तारित मिलीं लेकिन मौके पर समस्याएं जस की तस रहीं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने एसडीएम बारा, करछना, कोरांव, मेजा, हंडिया, फूलपुर और सीएमओ सहित कुल 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सभी अधिकारियों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ पोर्टल पर नहीं बल्कि वास्तविक रूप से होना चाहिए और शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी है।
