यूपी के 30 शहरों में बारिश, 5 में स्कूल बंद:गाजियाबाद में सड़कें डूबीं, सीजन में पहली बार 27 शहरों में रेड अलर्ट; 3 की मौत

0
यूपी के 30 शहरों में बारिश, 5 में स्कूल बंद:गाजियाबाद में सड़कें डूबीं, सीजन में पहली बार 27 शहरों में रेड अलर्ट; 3 की मौत

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। गुरुवार सुबह से नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर समेत 30 शहरों में बारिश हो रही है। नोएडा-गाजियाबाद में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया है। बुलंदशहर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया है। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 2 फीट तक पानी भर गया। कई बाइकें जलभराव में फंसकर बंद हो गईं। बारिश के चलते मथुरा, संभल और हाथरस में 8वीं तक, मेरठ में 9वीं तक और गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बारिश से जुड़े हादसों में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में 2 लोगों और अलीगढ़ में एक महिला की पानी में करंट उतरने से मौत हो गई। वहीं, हापुड़ में घर ढहने से एक महिला की जान चली गई। मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 27 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी इन जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इस सीजन में पहली बार रेड अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार की बात करें तो 71 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 144.4 मिमी बारिश चित्रकूट में रिकॉर्ड की गई। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बारिश की तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश में अब तक 40% कम बरसात यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *