कौशाम्बी पुलिस की सराहनीय पहल, 121 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

0
qaz

25 लाख रुपये कीमत के खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

कौशाम्बी पुलिस को मोबाइल बरामदगी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग स्थानों से खोए और चोरी हुए कुल 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए। कई महीनों से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनका फोन वापस मिला तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने कौशाम्बी पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

कौशाम्बी पुलिस की यह कार्रवाई आम जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करने वाली बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *