लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया:ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े की थी वारदात; STF ने घेरा तो कार्बाइन से फायरिंग की

0
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया:ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े की थी वारदात; STF ने घेरा तो कार्बाइन से फायरिंग की

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव एनकाउंटर में मारा गया है। शनिवार तड़के पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने STF पर कार्बाइन से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। मुठभेड़ इंदिरा कैनाल रोड पर हुई। संजीव ने 27 मई को दिनदाहड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी। प्रॉपर्टी डीलर अपने ऑफिस के सामने मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी संजय उर्फ संजीव ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। उस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें देखिए- STF ने घेराबंदी की तो फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ STF को सूचना मिली थी कि संजीव दिरा कैनाल रोड के पास है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने टीम के साथ संजीव की घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। जवाबी कार्रवाई में संजीव को गोली लग गई। वह गिर पड़ा। इसके बाद STF के जवान संजीव को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंबेडकरनगर का रहने वाला, खान मुबारक गैंग के लिए काम करता था संजीव अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के चक कोदार गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या और लखनऊ समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज थे। वह अंबेडकर नगर में एक्टिव खान मुबारक और दिलीप वर्मा गैंग के लिए भी काम करता था। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कैसे की थी? पढ़िए हत्याकांड की 4 तस्वीरें देखिए- जौनपुर के रहने वाले थे प्रॉपर्टी डीलर प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह मूल रूप से जौनपुर के टकारी गांव के रहने वाले थे। वह वृंदावन योजना में कालिंदी पार्क के पास परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी प्रीति सिंह (40), बेटा सार्थक सिंह (11) और बेटी सीवी सिंह (9) हैं। उनके बड़े भाई सतीश सिंह गांव में ही रहते हैं। संदीप 2008 से लखनऊ में अपने बड़े पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ रहने लगे थे। राजेंद्र सरकारी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल थे। यहीं रहकर संदीप ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। डेढ़ साल पहले उन्होंने कल्ली पश्चिम बाजार के यादव कॉम्प्लेक्स में पीएसएस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ऑफिस खोला था। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है ———————— ये खबर भी पढ़िए- यूपी के 30 शहरों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट:22 जिलों में हीटवेव चलेगी; 2 दिन बाद आएगा मानसून, पारा 8-9°C तक गिरेगा यूपी में मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है। 15 दिनों से मानसून यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका हुआ है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 29 जून तक प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है। यानी यह करीब 8 दिन की देरी से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें