‘कंगना जी बचकर, सायोनी घोष आपकी जगह न कब्जा ले’:लिखने वाले सपा विधायक पर यूपी में FIR, फेसबुक पर पोस्ट किया था

0
'कंगना जी बचकर, सायोनी घोष आपकी जगह न कब्जा ले':लिखने वाले सपा विधायक पर यूपी में FIR, फेसबुक पर पोस्ट किया था

यूपी के प्रतापगढ़ में कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा विधायक पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, विधायक राकेश कुमार वर्मा का 17 जून को एक फेसबुक पोस्ट सामने आया था। इसमें लिखा था- कंगना मैडम बचकर रहना, रखना पूरा होश..कहीं आपकी जगह न हथिया ले ये सायोनी घोष। इस विवादित पोस्ट में नीचे सपा विधायक जबकि, ऊपर साइड में पीएम मोदी, कंगना रनौत और सायोनी घोष की फोटो लगी है। हालांकि, अबतक इसे लेकर कंगना रनौत या फिर खुद सपा विधायक का भी कोई बयान नहीं आया है। सपा विधायक के खिलाफ ये FIR भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बोले- डिजिटल सबूत जुटा रहे सपा विधायक पर ये केस स्थानीय भाजयुमो के प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने प्रतापगढ़ साइबर थाने में दर्ज कराया। केस की जांच कर रहे इंस्पेक्टर राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जाएगी। इसकी सत्यता, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों को एकत्र किया जा रहा है। अंशुमान सिंह ने सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना, महिला सम्मान के विपरीत है। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। पहले भी रामायण पर टिप्पणी की थी- बीजेपी नेता प्रतापगढ़ के भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा- रानीगंज विधायक आर के वर्मा ने सोशल मीडिया पर महिला सांसद कंगना रनौत जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री जी की फोटो लगाकर, उसके दाएं-बाएं सायोनी घोष और कंगना रनौत की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्हें यह नहीं पता कि महिलाओं से कैसे बात करनी चाहिए और किस तरह उनका सम्मान करना चाहिए। समाजवादी पार्टी का हमेशा ऐसा ही दोहरा चरित्र रहता है। अभी कुछ दिन पूर्व इन्होंने रामचरितमानस पर भी टिप्पणी की थी। लेकिन तब इनके ऊपर मुकदमा नहीं दर्ज हो पाया था। सपा विधायक बोले- सत्ता के अहंकार में FIR कराई सपा विधायक राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह मुकदमा सत्ता के अहंकार में दर्ज कराया गया है। इसमें आखिर किसका अपमान हुआ है? मैंने हमारे गठबंधन की एक नेता, जो सांसद उनका उदाहरण दिया। भाजपा ने उनके ऊपर दबाव बनाकर अपनी पार्टी में शामिल कराया। भाजपा की एक अन्य नेता, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और पार्टी में अच्छा कद रखती हैं। मैंने उन्हें सावधान रहने की सलाह दी थी कि, कहीं आपकी जगह भी न ले ली जाए। इसमें आपत्तिजनक क्या है ? यह केवल सत्ता के अहंकार में दर्ज कराया गया मुकदमा है। इसके अलावा और कुछ भी नहीं। अब सायोनी घोष के बारे में पढ़िए… सायोनी घोष एक बंगाली अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हैं। वे पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं और लंबे समय तक टीएमसी से जुड़ी रहीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह सांसद चुनी गईं। उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में कई बंगाली फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया है। जिससे उन्हें पश्चिम बंगाल में अच्छी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और टीएमसी की युवा इकाई में अहम जिम्मेदारियां संभालीं। मगर हाल के दिनों में सायोनी राजनीतिक कारणों से भी चर्चा में हैं। टीएमसी के भीतर मतभेदों और उनके राजनीतिक रुख को लेकर बात हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल होने वाली हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ममता के 17 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की थी, इनमें सायोनी भी थीं। —————— यह खबर भी पढ़ें- मां पर 7 साल के बेटे की हत्या का शक:मेरठ में बॉयफ्रेंड से दोस्ती कराई थी, CCTV सामने आया; दुबई से आज पहुंचेंगे पिता मेरठ में 7 साल के बच्चे अंगदवीर की हत्या में उसकी मां गुरुप्रीत भी शक के घेरे में है। पुलिस को 15 जून का एक CCTV मिला है। इसमें अंगदवीर, मां गुरुप्रीत और उसका बॉयफ्रेंड अर्पित एक साथ दिखाई दिए। तीनों गांव की एक बेकरी में गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें