राम मंदिर चढ़ावा चोरी- डॉ. अनिल मिश्र से होगी पूछताछ:SIT चंपत राय-गोपाल राव से कर चुकी है बात; 50 से ज्यादा लोग रडार पर

0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी- डॉ. अनिल मिश्र से होगी पूछताछ:SIT चंपत राय-गोपाल राव से कर चुकी है बात; 50 से ज्यादा लोग रडार पर

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गुरुवार को ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को तलब किया है। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा राशि की गिनती और उससे जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कई सवाल उठे हैं। इसी कड़ी में डॉ. अनिल मिश्र का नाम सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बुधवार को जांच टीम ने बैंक अधिकारियों और नोटों की गिनती से जुड़ी निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों से पूछताछ की। इस दौरान बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई। SIT अब तक इस मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 16 जून को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव से चार-चार घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। जांच एजेंसियां फिलहाल पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। SIT की रिपोर्ट आने के बाद मामले में बड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था चढ़ावा चोरी से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें