प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान पहली बार पहुंचीं कौशाम्बी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
Kaushambi voice

👉 पहली बार कौशाम्बी पहुंचीं प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान..
👉 समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश।
👉 सपा के आरोपों पर बोलीं- अपराध के आधार पर होती है कार्रवाई, हर चौराहे पर यमराज बैठा है।

कौशाम्बी जनपद की प्रभारी मंत्री बनाए जाने के -बाद पहली बार कौशाम्बी पहुंचीं उत्तर प्रदेश की दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कौशाम्बी और फतेहपुर जनपद से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली।
मीडिया से बातचीत में कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रभारी मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है और जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की गई है। इंडस्ट्रियल एरिया के विकास संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
वहीं, समाजवादी पार्टी द्वारा जाति के आधार पर एनकाउंटर किए जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जाति नहीं, बल्कि अपराध के आधार पर होती है। उन्होंने कहा, “यह भाजपा की योगी सरकार है, यहां हर चौराहे पर यमराज बैठे हैं।” उनके इस बयान की राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।

अमरनाथ झा पत्रकार कौशाम्बी – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *