आंधी-बारिश का कहर: कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से मां समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल

0
Kaushambi voice

कौशांबी। जनपद में आधी रात आई तेज आंधी और बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा इलाके में कच्चे मकान पर विशाल नीम का पेड़ गिरने से मां, बेटे और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम छा गया।
जानकारी के अनुसार, तेज आंधी-बारिश के दौरान परिवार के लोग अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी बीच मकान के पास खड़ा विशाल नीम का पेड़ भरभराकर मकान पर गिर पड़ा। पेड़ और मलबे के नीचे दबने से माया देवी, उनके बेटे अनुभव और बेटी श्वेता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *