महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

0
IMG-20260530-WA0008

कौशांबी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला रात में अपने पति को खेत में खाना देने गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसका शव गांव के बाहर एक बगीचे में मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव का है। जानकारी के मुताबिक मनीता देवी रात करीब 9 बजे अपने पति को खेत में खाना देने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। देर रात खोजबीन के दौरान गांव के बाहर स्थित एक बगीचे में महिला का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही सरायअकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान मनीता देवी निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *