कौशाम्बी में प्राइवेट आईटीआई कॉलेजों पर सवाल, पढ़ाई बंद… परीक्षा में चलता है नकल का खेल

0
Kaushambi voice

👉 निजी आईटीआई कॉलेजों में पढ़ाई नहीं होने के आरोप
👉 सालभर बंद, परीक्षा में खुलने वाले संस्थानों पर सवाल
👉 निरीक्षण और मानकों के पालन को लेकर उठे गंभीर प्रश्न
👉 तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता पर मंडरा रहा संकट
👉 कौशाम्बी के प्राइवेट आईटीआई कॉलेजों पर गंभीर आरोप
👉 पढ़ाई गायब, जांच व्यवस्था पर भी उठे सवाल, जेडी की भूमिका संदिग्ध…

कौशाम्बी। जिले में संचालित निजी आईटीआई कॉलेजों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जिले के करीब दो दर्जन प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में नियमित पढ़ाई नहीं होती, कक्षाएं पूरे साल बंद रहती हैं और केवल परीक्षा के समय संस्थान खुलते हैं।
स्थानीय स्तर पर उठ रहे आरोपों के अनुसार, कई संस्थानों में छात्रों का प्रवेश तो कराया जाता है लेकिन उन्हें तकनीकी शिक्षा के नाम पर वास्तविक प्रशिक्षण नहीं मिलता। आरोप यह भी हैं कि परीक्षा अवधि में सुविधा शुल्क लेकर नकल कराने जैसी अनियमितताओं को बढ़ावा दिया जाता है।


जांच व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि निरीक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों द्वारा संस्थानों की प्रभावी जांच नहीं की जाती, जिससे मानकों की अनदेखी और मनमानी जारी रहती है। बताया तो यह भी जाता है जेडी प्रयागराज द्वारा इन सभी कॉलेजों से एक मुस्त रकम 25 हजार प्रति निजी आईटीआई से अवैघ वसूली होती है जिससे यह धंधा फल फूल रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कौशाम्बी में लगभग 21 आईटीआई कॉलेज चल रहे है जिसकी सूची निम्नलिखित है….

क्रम   ITI नाम                कोड                पता/     ट्रेड/  सीट
1-  SNP Private ITI,PR09901258 सांभुई मोड़, कड़ा-सिराथू ,Electrician,Fitter,COPA, Ele.
2-R.S.S P. ITI ,PR09900038,कनैली, मं0,Ele.F.
3-  Access Private ITI,PR09001337 / 1395,म्योहर/करारी, कौशाम्बी , 3 ट्रेड
4 – Kaushambi Private ITI, PR09000929 / 1418, कथगांव, चायल। ,Fitter
5- A.A.S Private ITI,PR09900478 / 3291,अमवा, नेवादा, Electrician / Fitter
6-Mahrishi P. ITI,PR09900839,भरवारी, Ele./F.
7-Axis P. ITI,PR09900480/3427,म्योहर,मं0,2 ट्रेड
8-DDR P. ITI, 2706,भरवारी/महेशपुर रोड, Elect./ F.
9- Sainath P. ITI, 2740, चलौली, चायल, Elect./F.
10-Adarsh P. ITI, 3289, चायल खास,  NCVT
11- V.B.S P.ITI, 3293,सया/सैयद सरावां क्षेत्र,El./F.
12-R.B.S Priv. ITI, 3292 ,कौशाम्बी,  NCVT
13- S.P. Memorial P. ITI,3123, कौ0, NCVT
14- Rambali Singh P. ITI,2246,कौशाम्बी ,NCVT
15- Yathartha Private ITI,2244,कौशाम्बी, NCVT
16- New Sanskriti P. ITI,2242,कौ0,NCVT
17-Sanskriti Private ITI,1419,सिराथू क्षेत्र, NCVT
18- J.A. Private ITI,2463,दरानगर/टेढ़ी मोड़,NCVT
19- Kamdhenu Private ITI,1403,कौ0,NCVT
20- M.R. Sherwani P. ITI,1362,कौ0,NCVT
21- Nirmala Raj Sanskratik Parikshan Sansthan Pvt ITI, 2634,  कौशाम्बी,   NCVT

कौशाम्बी ही नहीं, प्रयागराज मंडल के कई निजी आईटीआई संस्थानों की कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह तकनीकी शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग निजी आईटीआई कॉलेजों में नियमित जांच, उपस्थिति, प्रशिक्षण व्यवस्था, फैकल्टी, लैब और आधारभूत सुविधाओं की निष्पक्ष पड़ताल करेगा या फिर यह व्यवस्था यूँ ही चलती रहेगी।

अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *