ईंट रखकर फर्जी कांटा का विरोध करने पर युवक की पिटाई, मुकदमा न दर्ज होने का आरोप
👉 फर्जी कांटा का विरोध करने पर युवक की दबंगों ने की पिटाई।
👉 पीड़ित का आरोप, थाने-चौकी में सुनवाई के बजाय बनाया जा रहा समझौते का दबाव।
👉 एसपी के आदेश के बाद भी एक हफ्ते से मुकदमा दर्ज नहीं।
👉 कोखराज थाना क्षेत्र की भरवारी चौकी के असवा गांव का मामला।
कौशाम्बी । जिले के कोखराज थाना क्षेत्र की भरवारी चौकी अंतर्गत असवा गांव में फर्जी धर्मकांटा को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाड़ी में ईंट-पत्थर रखकर गलत तौल किए जाने का जब पीड़ित ने विरोध किया तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पीड़ित आशीष का आरोप है कि घटना के बाद उसने चौकी और थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार लोग समझौता कराने का दबाव बना रहे हैं। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।


पीड़ित के मुताबिक एसपी के आदेश पर जांच भी कराई गई, लेकिन करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसे लेकर पीड़ित और उसके परिजनों में नाराजगी है।
घटना के बाद एक बार फिर जिले की पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि चौकी और थाने में सुनवाई न होने के कारण उन्हें बार-बार एसपी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगा। वहीं मामले में धर्मकांटा संचालक ने भी अपना पक्ष रखा है।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
