कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरसवां में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
👉 गरीब, अनाथ व पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को कक्षा 6 से 8 तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर
कौशाम्बी जनपद के सरसवां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षणिक सत्र हेतु प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय में कक्षा 6, 7 एवं 8 की बालिकाओं को पूर्णतः निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसमें आवास, भोजन, वर्दी एवं पढ़ाई की सभी सुविधाएं शामिल हैं।
यह प्रवेश विशेष रूप से गरीब, अनाथ, पिछड़ी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की बालिकाओं के लिए निर्धारित है। आवेदन करने वाली छात्राओं की आयु 10 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा ड्रॉपआउट बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 6 में 33 सीटें एवं कक्षा 7 में 10 सीटें रिक्त हैं, जिन पर सीमित प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभिभावक आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि पात्र बालिकाओं का समय रहते आवेदन कराकर इस योजना का लाभ उठाएं।

Amarnath jha Kaushambi – 9415254415
