जिले के चायल तहसील अंतर्गत नेवादा ब्लाक में होगा 25 दिसंबर को सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा,समाज को एक साथ जोड़ने का उद्देश्य

0
Kaushambi voice

👉  नेवादा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन।
👉  हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करना है सम्मेलन का उद्देश्य ।
👉 एक मंच पर समाज को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का दिया जाएगा संदेश।

कौशाम्बी। जिले के चायल तहसील अंतर्गत नेवादा ब्लाक में 25 दिसंबर को सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन नेवादा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों, जाति-पाति और भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में पिरोना है।
सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे और समाज को एक मंच पर जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर इसके आयोजक संदीप मिश्रा से पत्रकार अमरनाथ झा ने किया खास बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें