लखनऊ में तेज बारिश, बरेली में फायर-स्टेशन में पानी भरा:गड्ढे में डूबने से 3 मासूमों की मौत; 58 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

0
लखनऊ में तेज बारिश, बरेली में फायर-स्टेशन में पानी भरा:गड्ढे में डूबने से 3 मासूमों की मौत; 58 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह से लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा और बरेली समेत 15 जिलों में तेज बारिश हो रही है। लखनऊ में सुबह से ही अंधेरे जैसा माहौल है। बरेली में रविवार दोपहर से रुक-रुक कर हो रही बारिश से फायर स्टेशन में 3 फीट पानी भर गया। आज 58 जिलों में बारिश का अलर्ट है। महोबा में रविवार शाम पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। खेलते वक्त बच्चों का पैर फिसला और तीनों गड्ढे में गिर गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। उन्हें सीएचसी (CHC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और अयोध्या समेत प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। सीएम योगी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। 800 प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो की राहत किटें बांटीं। लखीमपुर में बाढ़ प्रभावित गांवों में डीएम ट्रैक्टर से पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना बारिश का सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से यूपी में तेज बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे तक मानूसनी गतिविधियां बरकरार रहेंगी। इसके बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। पूरे प्रदेश में बारिश लगभग थम जाएगी। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें