कौशांबी में दबंगई का नंगा नाच, बीच सड़क दलित युवक को दी तालिबानी सजा,इलाके में फैली दहशत, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

0
Kaushambi voice

👉 सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद चौराहे पर दलित युवक को बीच सड़क पर तालिबानी सजा। कुख्यात ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन ने गुर्गों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से की पिटाई ।

👉 घटना के दौरान पुलिस मौन बनी रही तमाशबीन , घायल युवक की हालत गंभीर। आरोपी पर पहले से गौ-तस्करी समेत कई संगीन मामले दर्ज, फिर भी घूम रहा खुला ।

👉 घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल, दलित संगठनों में भारी आक्रोश। ग्रामीणों ने SP, ADG और यूपी सरकार से तत्काल कार्रवाई की किए मांग ।

कौशांबी। जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद चौराहे पर बुधवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किशनपुर अंबारी के कुख्यात ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक दलित युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा और तालिबानी सजा दी।

घटना के दौरान पुलिस मौन तमाशबीन बनी रही, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल दलित युवक को सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित खरसेन का पुरवा निवासी है और खीरा बेच रहा था सौदा न पटने पर गुंडई से पिटाई की गई है ।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन पर पहले से ही गौ-तस्करी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद वह खुलेआम प्रशासन की छत्रछाया में दहशतगर्दी करता घूम रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत के कारण ही आरोपी के हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है, वहीं दलित संगठनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या दलित होना अब अपराध बन चुका है?
क्या कानून सिर्फ दबंगों की रखैल बन चुका है, जबकि आम जनता इंसाफ के लिए भटक रही है?

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने SP कौशांबी, ADG प्रयागराज और उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में क्षेत्राधिकारी का चायल अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है बाकी लोगों की तलाश जारी है ।

अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें